अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिये कांग्रेस पार्टी सेवा सत्याग्रह शुरू करेगी, तनुज पुनिया…

अब्दुल मुईद के साथ रियाज वारिस की रिपोर्ट

बाराबंकी 05 जून- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिये कांग्रेस पार्टी सेवा सत्याग्रह शुरू करेगी, इस सत्याग्रह की थीम ‘‘सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय’’ होगी, कांग्रेस का सिपाही-मजदूरो का भाई के नारे के साथ कांग्रेसजन सम्पूर्ण प्रदेश में 6 जून से 12 जून तक 25 लाख जरूरतमंदो को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये भोजन वितरित करेगे तथा प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिये 10 लाख पोस्टर लगायेगे।

उक्त आशय की जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के महासिचव तनुज पुनिया ने आज अपने ओबरी आवास पर पत्रकार बन्धुओ से प्रेस वार्ता के दौरान दी, प्रेस वर्ता से पूर्व तनुज पुनिया ने ग्राम सफेदाबाद पहुँचकर पति पत्नी तथा तीन बच्चो की मौत की दर्दनाक घटना पर उनके  परिवाजनो से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। पत्रकार वार्ता में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला तथा पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा मौजूद थे।

अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशीय महासचिव तनुज पुनिया ने पत्रकारो से वार्ता करते हुये बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार दलित पिछडा विरोधी सरकार है सम्पूर्ण प्रदेश में पिछडी जाति तथा दलित समाज पर जुल्म की भरमार है योगी सरकार में दलित पिछडा अपने को असहाय महसूस कर रहा है। आप देख रहे हो हमारे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी बंचित समाज से आते है उनके नेतृृत्व में प्रदेश भर में कांग्रेसजनो ने 90 लाख से अधिक लोगो को खाना खिलाया 10 लाख से अधिक लोगो के प्रदेश से बाहर मदद की गयी, 22 जिलो में सांझी रसोई चलाकर हाईवे पर स्टाल लगाकर जरूरतमंद गरीबो, प्रवासी मजदूरो को राशन तथा भोजन उपलब्ध कराया गया लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री को कांग्रेस अध्यक्ष के सेवा कार्य रास नही आया उनका सेवा कार्य प्रदेश मुखिया के आँखो में चुभ रहा था इसलिये प्रदेश की कायर भाजपा सरकार ने उन्हे जेल में डाल दिया।

श्री पुनिया ने बताया कि 20 मई 2020 से हमारे नेता अजय कुमार लल्लू कारावास में है उनका दोष सिर्फ इतना था कि वे देश के निर्माता गरीब मजदूर, भाई-बहन की सेवा करना चाहते थे लेकिन गरीब, मजदूर विरोधी योगी सरकार ने उन्हे जेल में डाल दिया। प्रदेश में जरूरतमंद लोगो की  मदद करने के कारण हमारे प्रदेश अध्यक्ष को जेल में डालकर हमारी सेवा सत्याग्रह को बाधित करने की साजिश की गयी है हम भाजपा के इस दमन के रवैये से डरने वाले नही है हमे पूरा विश्वास है कि अन्त में सेवा की होगी विजय, इसलिये हमारे इस सेवा सत्याग्रह की थीम ‘‘सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय’’ रखी है। हमारी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता नेता गरीब जरूरतमंदो की मदद कर रहा है और करता रहेगा, हम सब अजय लल्लू बनकर सेवा करेगे जेल की सलाखे और फर्जी मुकद््मे हमारे सेवा कार्य को रोक नही पायेगे।
वार्ता के अन्त में तनुज पुनिया ने बताया कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में सेवा सत्याग्रह के दौरान 10 लाख पोस्टर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिये लगाये जायेगे साथ ही इस महाअभियान सत्याग्रह में पोस्ट कार्ड लिखकर सोशल मीडिया पर बडे अभियान के जरिये भी प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की जोरदार मांग उठाई जायेगी, पत्रकार वर्ता के पश्चात्् अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव तनुज पुनिया ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने आवास के प्रांगण में कांग्रेस परिवार के सदस्यो के साथ वृृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, दीपक सिंह रैकवार, के0सी0 श्रीवास्तव, इरफान कुरैशी, सिकन्दर अब्बास रिजवी, पवन यादव, अम्बरीश रावत, आदि कांग्रेसजन मौजूद थे। अब्दुल मुईद के साथ रियाज वारिस की रिपोर्ट

Don`t copy text!