चाइल्ड लाइन ने किया जागरुकता कार्यक्रम

मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

बाराबंकी। बुधवार को चाइल्ड लाइन टीम उपकेन्द्र बनीकोडर तहसील रामसनेहीघाट द्वारा ग्राम नरायनपुर- भुडेहरी मे टीम ने ‘नो चाइल्ड लेबर अभियान‘ के तहत जागरुकता कार्यक्रम किया। जिसमें बालिकाओं को साइबर क्राइम लैंगिक अपराध बाल मजदूरी के प्रति जागरूक करते हुए कहा पढ़ने लिखने की उम्र में बालश्रम करना बाल अधिकार के खिलाफ है। इसलिए पढ़ाई ही जीवन में उजाला ला सकती है। कोई भी बच्चा बाल मजदूरी करता मिले तो उसे समझा कर शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए यह हम सभी की जिम्मेदारी है नो चाइल्ड लेबर अभियान के तहत डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिसमे चाइल्ड लाइन टीम लीडर अवधेश कुमार, सदस्य अखिलेश, राम कैलाश, अंजली जयसवाल मौजूद रहे।

मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

 

Don`t copy text!