विश्रामस्थल के जीर्णोद्धार भवन का ब्लाक प्रमुख ने किया उद्घाटन

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। ब्लाक मुख्यालय पर स्थित विश्रामस्थल के जीर्णोद्धार भवन का ब्लाक प्रमुख यासिर अराफात किदवाई ने फीता काटकर उदघाट्न किया। बताते चले कि ब्लाक मुख्यालय पर बना विश्राम स्थल वर्षो से जर्जर हालात में पड़ा था जिसका जीर्णउद्धार 14 वे वित्त आयोग की धनराशि से कराया गया है। नवीनीकरण भवन का उदघाट्न करते हुए ब्लाक प्रमुख ने कहा कि जर्जर भवन की मरम्मत के बाद भवन का जो रूप दिया गया है वह बेहतर है तथा ब्लाककर्मियो सहित पँचायत प्रतिनिधियों को सुविधा मिलेगी। ग्राम प्रधान मसौली किश्वर किदवाई की अध्यक्षता में उदघाट्न के अवसर पर एडीओ पँचायत गंगा प्रसाद श्रीवास्तव, जेई आरईएस प्रमोद कुमार गौतम, एडीओ आइएसबी हनुमान प्रसाद वर्मा, शैलेन्द्र कुमार, पँचायत सचिव कृष्ण कुमार सिंह, विकास पाण्डेय, गोदराज वर्मा, सतीश वर्मा, प्रिया श्रीवास्तव, रेनूबाला, बीना चतुर्वेदी, जावेद किदवाई, जमशेद किदवाई, उमाकान्त राव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

 

Don`t copy text!