जिला विधिक सचिव नें मातृ-पितृ सदन में वितरीत कियें लंच पैकेट
बाराबंकी। उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मंशानुरूप जनपद न्यायाधीश राम अचल यादव के दिशा निर्देशों के अनुक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नारायन समाज सेवा संस्थान के सहयोग सें सफेदाबाद स्थित मातृ पितृ सदन, फेयरडील ग्रामोघोग में ‘पितृपक्ष के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुयें वृद्धजनों में लंच पैकेटों का वितरण किया गया। वितरण के दौरान सचिव आरती द्विवेदी ने कहा कि जो श्रद्धा से किया जाय, वही श्राद्ध है। माता-पिता की सेवा को सबसे बड़ी पूजा माना जाता है। इसके अतिरिक्त सचिव द्विवेदी नें वृद्धजनों व महिलाओं सें उनकी समस्याओं का हाल जाना। नियमित रुप सें कोविड़-19 के संक्रमण से बचाव हेतु जागरुक भी किया। इस अवसर पर संस्था सचिव अंकित वैश्य, रुपाली गुप्ता, एड़वोकेट भूपिन्दर पाल सिंह, मोहित वर्मा आदि मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

