आपत्तिजनक पोस्ट कर विद्वेष फैलाने वाले अभियुक्त के विरुद्ध जैदपुर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर भेजा जेल-

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर विद्वेष फैलाने वाले अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर भेजा गया जेल-

बाराबंकी दिनांक 12.12.2020 को प्रभारी निरीक्षक जैदपुर श्री संदीप कुमार राय के नेतृत्व में उ0नि0 श्री हरिशंकर साहू मय थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र के दौरान कस्बा जैदपुर में मौजूद थे कि इसी बीच सूचना मिली कि गुड्डू बर्तन वाले उर्फ सगीर अहमद पुत्र अमीर अहमद निवासी इस्लामनगर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी द्वारा अपने फेसबुक आईडी पर मा0 प्रधानमंत्री व मा0 मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो वायरल की गयी है जिससे समाज के विभिन्न वर्गों व सम्प्रदाय में भारी आक्रोश व्याप्त है। थाना जैदपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 368/2020 धारा 505(2) भादवि बनाम सगीर अहमद पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!