शातिर चोरों के 03 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार..

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स

बाराबंकी थाना रामनगर पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का किया गया सफल अनावरण, शातिर चोरों के 03 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न स्थानों पर की गयी चोरी का सामान/आभूषण, अवैध तमंचा, नाजायज चाकू व घटना कारित करने में प्रयुक्त टैम्पो बरामद

थाना रामनगर पुलिस द्वारा 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जनपद बाराबंकी के थाना रामनगर, बड्डूपुर, बदोसराय व मसौली थाना क्षेत्रों में की गयी चोरी से सम्बन्धित सामान/आभूषण, 01 अदद तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस, 01 अदद अद्धी मय 02 जिन्दा कारतूस, नाजायज चाकू व नकदी सहित चोरी की घटना कारित करने में प्रयुक्त टैम्पो बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।गिरफ्तार अभियुक्तगण -1. सम्भारी पुत्र माता प्रसाद निवासी मधवा जलालपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।
(उम्र करीब-20 वर्ष, अनपढ़, टैम्पो चालक)2. विजय उर्फ खुनखुन पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम बराती लाल पुरवा मजरे मधवा जलालपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।(उम्र करीब-25 वर्ष, कक्षा-5)
3. समर सिंह उर्फ पपली पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम बराती लाल पुरवा मजरे मधवा जलालपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।(उम्र करीब-22 वर्ष, अनपढ़)

1. 01 अदद जेन्ट्स अंगूठी, 02 अदद लेडीज अंगूठी, 01 अदद मांग बेंदी, 03 जोड़ी पायल, 06 जोड़ी बिछिया, एक अदद टच मोबाइल व नकद 50,000/- रूपये सम्बंधित मु0अ0सं0-433/2020 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना रामनगर जनपद बाराबंकी। 2. 04 जोड़ी खगौरा (बच्चों के कड़े), 12 जोड़ी बिछिया, 05 जोड़ी पायल, 01 अदद करधनी व नकद 15000/-रूपये सम्बन्धित मु0अ0सं0-112/2020 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।3. 01 जोड़ी पायल, नकद 9200/- रु सम्बन्धित मु0अ0सं0-166/2020 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
4. 01 जोड़ी पायल, 05 जोड़ी बिछिया ,01 अदद सफेद धातु की अंगूठी व 01 अदद मोबाइल फारमी सम्बन्धित मु0अ0सं0 230/2020 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
5. 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर (अभियुक्त सम्भारी के कब्जे से)
6. 01 अदद अद्धी 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर (अभियुक्त समर सिंह उर्फ पपली के कब्जे से)
7. 01 अदद नाजायज चाकू (अभियुक्त विजय उर्फ खुनखुन के कब्जे से)
8. 01 अदद टैम्पों नम्बर- यूपी 41 टी 9550 (घटना कारित करने में प्रयुक्त)

 

जनपद बाराबंकी में घटित चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आर0एस0 गौतम के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री दिनेश कुमार दूबे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री रामचन्द्र सरोज के नेतृत्व में चोरों/लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था, जिसके क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा घटित घटनाओं का साक्ष्य संकलन कर डिजिटल डेटा आदि के मदद से अनावरण करने हेतु अथक प्रयास किया जा रहा था।

इसी क्रम में दिनांक-12.12.2020 को थाना रामनगर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई, जिसके माध्यम से अभिसूचना को विकसित करते हुए 03 शातिर चोर 1. सम्भारी पुत्र माता प्रसाद निवासी मधवा जलालपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी 2. विजय उर्फ खुनखुन पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम बराती लाल पुरवा मजरे मधवा जलालपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी 3. समर सिंह उर्फ पपली पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम बराती लाल पुरवा मजरे मधवा जलालपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को चौकाघाट रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से विभिन्न स्थानों पर की गयी चोरी का सामान 01 अदद पीली धातु मांग बेंदी, 10 जोड़ी सफेद धातु पायल, 02 अदद पीली धातु लेडीज अंगुठी, 01 अदद पीली धातु जेंट्स अंगुठी, 23 जोड़ी सफेद धातु बिछिया, 01 अदद सफेद धातु करधनी, 04 जोड़ी सफेद धातु खगौरा, 01 अदद सफेद धातु अंगुठी, नगद रुपया 74,700/-रु, व 01 अदद मोबाइल फारमी, 01 अदद टच स्क्रीन मोबाइल, 01 अदद अद्धी मय 02 अदद जिन्दा कारतूस नाजायज .12 बोर, 01 अदद तमंचा व 2 अदद जिन्दा कारतूस नाजायज .315 बोर व 01 अदद चाकू नाजायज, घटना में प्रयुक्त एक अदद टैम्पो बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना रामनगर पर मु0अ0सं0-544-545/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम व मु0अ0सं0-546/2020 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया । अंधेरे का फायदा उठाकर 04 अभियुक्त मौके से फरार हो गये जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर प्रयास किया जा रहा है ।

अभियुक्तगण द्वारा जनपद बाराबंकी में की गयी विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाएं कारित की गयी थी जिनका विवरण निम्नवत् है-

1- दिनांक- 23.09.2020 को वादी दिनेश कुमार पाण्डेय पुत्र श्री कन्हैया लाल पाण्डेय निवासी लहड़रा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी के घर में घुस कर सोने/चांदी के आभूषण, नकदी, पीपरमेंट का तेल व प्रधानी के कुछ महत्वपूर्ण कागजात चोरी किये गये थे, जिसके सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मु0अ0सं0-433/2020 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

2- दिनांक- 22.08.2020 की रात्रि को वादी नागेश्वर प्रसाद पुत्र स्व0 बाबूलाल निवासी सतनापुर मजरे खिझना थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी के घर से सोने व चांदी के जेवरात व नकदी चोरी किये गये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 112/2020 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

3- दिनांक- 13.09.2020 की रात्रि को वादी बालचन्द्र एडवोकेट पुत्र स्व0रघुनाथ प्रसाद निवासी श्यामनगर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी के घर सोने/चांदी के जेवरात व नकदी चोरी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना बदोसराय पर मु0अ0सं0 166/2020 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

4- दिनांक- 19.09.2020 की रात्रि में वादी राजीव कुमार पुत्र भानूप्रकाश निवासी ग्राम व पोस्ट बिन्दौरा थाना मसौली जनपद बाराबंकी के घर से सोने/चांदी के जेवरात, नकदी व मोबाइल चोरी किये गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना मसौली में मु0अ0सं0 230/2020 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

दिनांक-10.02.2020 को वादी राकेश कुमार पुत्र मंशाराम जायसवाल निवासी सुढ़ियामऊ थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ने थाना रामनगर पर सूचना दिया कि प्रातः 05.45 बजे के आस-पास जब उठकर बाहर जा रहा था तो ऊपर का दरवाजा खुला देखकर खिड़की से झांककर देखा तो एक आदमी तमंचा लिए खड़ा था और मुझे देखकर भागने लगा । घर के चौकीदार शम्भू पुत्र छत्रपाल निवासी सुढ़ियामऊ थाना रामनगर की हत्या हो चुकी थी । इस सूचना के आधार पर थाना रामनगर पर मु0अ0सं0- 56/2020 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर बताया गया कि लगभग 8-9 माह पूर्व ग्राम सुढ़ियामऊ थाना रामनगर के एक घर में चोरी करने गये थे, जिसमें सम्भारी, पपली व अन्य 01 साथी नीचे खड़े थे और विजय उर्फ खुनखुन व उसके 03 अन्य साथी घर के अन्दर चोरी करने के लिए सीढ़ी व यूकेलिप्टस के पेड़ के सहारे छत पर चढ़े थे जहां पर 01 बुर्जुग व्यक्ति जग रहा था, जिसने शोर मचाने की कोशिश की थी तो विजय उर्फ खुनखुन ने पैर पकड़ लिया व अन्य 01 साथी द्वारा गला दबा दिया गया ताकि शोर मचा सके परन्तु थोड़ी देर में ही मर गया था जिससे हम लोग बिना चोरी किये ही भाग गये थे । दिनांक-12.12.2020 को साक्ष्य संकलन के आधार पर थाना रामनगर पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-56/2020 धारा 302 भादवि में धारा 302 का विलोपन करते हुए धारा 460 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी ।

अभियुक्तगण का एक संगठित गिरोह है । गिरोह में कम से कम 6-7 सदस्य सक्रिय रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है । अभियुक्तगण द्वारा चोरी की घटनाओं को कारित करने से पहले घर की रेकी की जाती है एवं उससे सम्बन्धित सारी जानकारी आस-पास से एकत्रित करने के पश्चात् गिरोह के सभी सदस्य रात्रि के समय टैम्पो में बैठकर चिन्हित घर में चोरी की घटना कारित करते है और चोरी किये गये सामान को टैम्पो में लादकर भाग जाते है । अभियुक्तगण इस तरह की घटनाएं जनपद बाराबंकी, सीतापुर, लखनऊ में कारित की जाती है, इनकी सक्रियता की जानकारी हेतु आस-पास के जनपदों से जानकारी प्राप्त की जा रही है ।

आपराधिक इतिहास-

सम्भारी पुत्र माता प्रसाद निवासी मधवा जलालपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।
1. मु0अ0सं0 433/2020 धारा 457/380 भादवि थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।
2. मु0अ0सं0 112/2020 धारा 457/380 भादवि थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी ।
3. मु0अ0सं0 166/2020 धारा 457/380 भादवि थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ।
4. मु0अ0सं0 230/2020 धारा 457/380 भादवि थाना मसौली जनपद बाराबंकी ।
5. मुअ0सं0 544/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।

विजय उर्फ खुनखुन पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम बराती लाल पुरवा मजरे मधवा जलालपुर थाना रामनगर बाराबंकी।
1. मु0अ0सं0 231/2017 धारा 380 भा0द0वि0 थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ।
2. मु0अ0सं0 88/2018 धारा 307 भा0द0वि0 थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ।
3. मु0अ0सं0 89/2018 धारा 25 आयुध अधिनियम थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ।
4. मु0अ0सं0 91/2018 धारा 41/411 भा0द0वि0 थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ।
5. मु0अ0सं0 433/2020 धारा 457/380 भादवि थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।
6. मु0अ0सं0 112/2020 धारा 457/380 भादवि थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी ।
7. मु0अ0सं0 166/2020 धारा 457/380 भादवि थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ।
8. मु0अ0सं0 230/2020 धारा 457/380 भादवि थाना मसौली जनपद बाराबंकी ।
9. मुअ0सं0 546/2020 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।

समर सिंह उर्फ पपली पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम बराती लालपुरवा मजरे मधवा जलालपुर थाना रामनगर बाराबंकी
1. मु0अ0सं0 88/2018 धारा 307 भा0द0वि0 थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ।
2. मु0अ0सं0 89/2018 धारा 25 आयुध अधिनियम थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ।
3. मु0अ0सं0 90/2018 धारा 25 आयुध अधिनियम थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ।
4. मु0अ0सं0 91/2018 धारा 41/411 भा0द0वि0 थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ।
5. मु0अ0सं0 433/2020 धारा 457/380 भादवि थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।
6. मु0अ0सं0 112/2020 धारा 457/380 भादवि थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी ।
7. मु0अ0सं0 166/2020 धारा 457/380 भादवि थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ।
8. मु0अ0सं0 230/2020 धारा 457/380 भादवि थाना मसौली जनपद बाराबंकी ।
9. मुअ0सं0 545/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।

 

 

Don`t copy text!