पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। थाना जाहाँगीराबाद इलाके के झालिया दतौली गांव के बाहर एक बाग में करीब 35 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक युवक बीमारी से तंग था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। झलिया दतौली निवाड़ी विन्दरा प्रसाद के 35 वर्षीय बेटे मृतक श्रवण कुमार बीते कई माह से बीमार चल रहा था। रविबार सुबह घर से निकला था। इसके बाद लाहबदपुरवा की तरफ जाने वाले रास्ते मे पाकर के पेड़ में रस्सी के फंदे से युवक को गांव की एक महिला ने देखा सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुच कर पुलिस को सूचना दी। मृतक के दो पुत्र रिषभ 6 साल छोटा उत्कर्ष डेढ़ साल का रोकर बुरा हाल है। पत्नी नीतू समेत परिजनों ने किसी पर आरोप नही लगाया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!