जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में सोमवार की रात जनसेवा केन्द्र में चोरी हो गई।चोर दुकान का ताला तोड़कर इनवर्टर व बैटरी सहित हजारों का सामान पार कर ले गए।भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दी है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
सैदपुर निवासी अदनान हुसैन पुत्र फजल हुसैन की सैदपुर चौराहे पर जन सेवा केंद्र की दुकान है।सोमवार की रात अदनान दुकान बंद कर घर चले गए थे।मंगलवार की सुबह जब दुकान पर आये तो दुकान का ताला टूटा हुआ था।अंदर जाने पर दुकान का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।दुकान से इनवर्टर व बैटरी सहित अन्य सामान गायब मिला।इसके बाद भुक्तभोगी ने पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर दी।सैदपुर चौकी प्रभारी विनय यादव ने बताया कि तहरीर मिली है।जाँच की जा रही है।चोरों का पता लगाया जा रहा है।

Don`t copy text!