पुलिस ने लूट बलबा मारपीट का मुकदमा किया दर्ज आधा दर्जन हुए नामज़द

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

त्रिलोकपुर बाराबंकी। कोर्ट के आदेश पर थाना मसौली पुलिस ने घर मे घुसकर लूटपाट बलवा मारपीट की धराओ में 5 लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। थाना इलाके के नहामऊ निवासी सुधीर कुमार पुत्र सत्यनाम ने बताया 6 अप्रैल 21 को पीड़ित गांव के पूरब अपने खेत में लगी पिपरमेंट की फसल देखने गया था। लौटते वक्त रामसरन कनौजिया परचून की दुकान पर गांव के लालबहादुर पुत्र नान्हू व मुकेश, नन्दकिशोर, श्यामलाल पुत्रगण बहादुर तथा श्रीमती पत्नी नन्दकिशोर एक राय होकर नाजायज मजमा बनाकर अपने हाथों में लाठी डण्डा, सरिया, बांका लेकर आये और पीड़ित को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लात घूसो व लाठी डण्डो से मारने पीटने लगे। पीड़ित अपनी जान बचाकर अपने घर में घुस गया। संगठित दबंग घर में घुसकर काफी मारा पीटा व घर में रखा कीमती सामान तोड़ फोड़कर तहस नहस कर दिया। पीड़ित के मुताबिक चांदी की चौन छीन लिया वादी मुकदमा सुधीर कुमार पुत्र सत्यनाम निवासी ककरहिया, मजरे-महमूदाबाद, थाना देवा का मूल निवासी है। थाना मसौली के नाहमऊ ननिहाल है वर्तमान में यही रहता हूं विरोधियों की इसी बात की रंजिश है। बकौल पीड़ित न्यायालय एसीजेएम कोर्ट नम्बर 16 के आदेश पर धारा 147, 148, 323, 352, 392, 452, 427, 504 अपराध संख्या 185 पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!