सुबोध व अमित टंडन ने लोधेश्वर में किया जलाभिषेक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामनगर बाराबंकी। प्रदेश के नगर विकास मंत्री के अनुज सुबोध टंडन व अमित टंडन ने उत्तर भारत के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा पहुंचकर जलाभिषेक किया। बाबा आदित्यनाथ तिवारी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई। सुबोध टंडन एवं अमित टंडन ने भूतभावन भोलेनाथ के दर्शन के उपरांत कहा कि एक लंबे समय से लोधेश्वर आने की इच्छा थी जो आज शिव की इच्छा से पूरी हुई यहां आकर मन को बड़ी शांति मिली। प्रसिद्ध कुंतेश्वर महादेव एवं महाभारत कालीन पारिजात धाम पहुंचकर दर्शन व पूजन किया। इस मौके पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राकेश पटेल, शशि भुर्जी, डॉ. आरपी दुबे, राहुल कुमार वर्मा, इंद्रेश दीक्षित, आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!