सर्वसम्मति से अजीत बने ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश जनपद शाखा के ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष रहे दिवाकर सिंह की पदोन्नति होकर एडीओ आई, एस. बी हो गये थे। जिसके बाद, नया अध्यक्ष किसे बनाया जाये इस पर चल रहे संघ के मंथन पर रविवार को विराम लगा और सर्व सम्मति से संघ ने अपना अध्यक्ष चुन लिया। एडीओ (आई. एस. बी) हो जाने के बाद पद रिक्त पद पर सर्व सम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे अजीत प्रताप सिंह को ग्राम विकास अधिकारी संघ का अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गंगेश कुमार शुक्ला, निवर्तमान अध्यक्ष दिवाकर सिंह, जिला मंत्री अनुराग यादव, मिडिया प्रभारी रवि अवस्थी, वी. पी. सरोज व शैलेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!