सर्राफा कमेटी ने की षिकायत

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। बीते 05 अक्टूबर की मध्यरात्रि शहर के बड़ेल चौराहे पर स्थित खुशी ज्वैलर्स दुकान में चोरो द्वारा लगभग 20 लाख नगदी व जेवरात की लूट की घटना को अंजाम दिया था। चोरी की घटना की जानकारी होने पर दुकान मालिक विजय कुमार वर्मा द्वारा शहर कोतवाली में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई थी, परन्तु सप्ताह भर तक पुलिस के हाथ कुछ न लगने पर सर्राफा कमेटी द्वारा पुलिस अधीक्षक को भी घटना की लिखित जानकारी सौंपी गई, इसके बावजूद पुलिस प्रशासन के कानो मे जू तक ना रेंगी। प्रशासन के इस रवैये को देखते हुए पीड़ित ने जिलाधिकारी, कोतवाल, डीजीपी, सीजीएम को भी समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआएस) द्वारा उक्त घटना को अवगत कराते हुए शिकायत दर्ज करा कर जल्द से जल्द कार्यवाही की याचना की थी, हर जगह से सिवाय आश्वस्संन के, कुछ नही हासिल हुआ। अभी तक कोई कार्यवाही ना होने के कारण पीडित ऐंवम सर्राफ कमेटी के अन्दर आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को दुकान मालिक व सर्रफा कमेटी पुनः सीओ सिटी( शहर क्षेत्राधिकारी) के पास घटना की लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है और जल्द से जल्द कर्यवाही करने की मांग को गयी है। इस मौके शार्दूल पटेल, अंकित सैनी, अभिनव रस्तोगी, अंकुर रस्तोगी, अजय सोनी, राजकुमार सोनी, राजन सोनी, संदीप मराठा, राम अवतार सोनी, पुष्कर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

Don`t copy text!