बाराबंकी। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राज्य स्तरीय सोशल आडिट, जनसुनवाई एवं जागरूकता अभियान संचालित करने के सम्बन्ध में स्वर्ण जयंती गांधी सभागार विकास भवन में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त संयुक्त खंड विकास अधिकारी, जिला, खंड सोशल ऑडिट तथा बीआरपी उपस्थित रहे। जिला विकास अधिकारी के द्वारा सोशल ऑडिट की प्रक्रिया एवं नियमावली के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इस मौके पर सीडीओ एकता सिंह ने कहा कि सोशल ऑडिट प्रक्रिया मूल रूप में या श्रमिकों और लाभार्थियों द्वारा किए गए कार्यों का सत्यापन है, जो एक बहुत ही अति महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी परियोजना है। सेमिनार का उद्देश्य मुख्य रूप से सोशल ऑडिट प्रक्रिया में जन जागरूकता फैलाना है। जिला स्तरीय अधिकारी डीसी मनरेगा, परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा इस महत्वपूर्ण योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

