शरद पूर्णिमा पर महादेव तालाब पर उमड़ा जनसैलाब क्या मैं नही मैया जी तेरे लायक हूं बेटा हूँ तेरा तेरी ही छाया हूँ…

: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर कस्बा में स्थित प्राचीन शक्तिपीठ श्री शक्तिधाम महादेव तालाब मन्दिर पर शरद पूर्णिमा पर शाम से ही भक्तों का जनसैलाब मन्दिर में माँ के दर्शन को उमड़ने लगा, जहाँ पर श्री पूर्णिमा महोत्सव सेवा समिति के तत्वाधान में विगत कई वर्षों से प्रत्येक पूर्णिमा बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है इसी श्रृंखला में मंगलवार शाम को शरद पूर्णिमा के विशेष अवसर पर समिति के द्वारा सभी मंदिरों को इलेट्रिक लाइटों व फूलो की लरियो से मनमोहक ढंग से सजाया गया जहाँ पर महामाई उजली मैया का श्रृंगार श्वेत गुलदादी के पुष्पों से चंद्रमा के रूप मनमोहक ढंग से माँ अनुपम श्रृंगार किया गया, समिति के द्वारा आयोजित भजन संध्या में नगर के स्थानीय भजन गायकों ने भजनों की शुरुआत की बाद में बहराईच से आये बिख्यात भजन गायक सोनू रस्तोगी ने मंच संभालकर क्या मैं नही मैया जी तेरे लायक हूँ बेटा हूं तेरा तेरी ही छाया हूँ…. मेरे तो सारे सवेरे रहते हैं चरणो में तेरे मेरी तो सारी शामें गुणगान तेरा गाये….. मैं परदेशी हूं पहली बार आया हूं दर्शन करने मैया के दरबार आया हूं… जैसे मीठे मीठे भजनों को गाकर भक्तो के साथ झूम-नाच कर देर रात तक माँ को रिझाया, मन्दिर की मान्यता है शरद पूर्णिमा की रात में आसमान से अमृत वर्षा होती है, उस अमृत वर्षा की बेला पर मन्दिर पर विशेष देशी वनस्पतियों से तैयार की गई श्वास की दवा दी जाती है जिसे सभी भक्त खीर के साथ मे ब्रह्ममुहूर्त में ग्रहण करते हैं मध्य रात्रि में मन्दिर प्रांगण में खुले आसमान में अमृतमयी चँद्रमा की चाँदनी में माँ के भोग के लिए खीर बनाई गई, देर रात माँ की महाआरती व कन्या भोज के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जहाँ पर इस मौके पर पूर्णिमा महोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं के साथ इस मौके पर राजेश पाठक, रामू तिवारी, हृदयेश श्रीवास्तव, रामनिवास वर्मा, विनोद निगम, आनंद सिंह, हिमांशु, दिलीप, प्रखर कुमार शर्मा, मुकेश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, मोहन रस्तोगी, निक्की निगम, अन्नू निगम, शेखर शर्मा, भानु प्रताप सिंह, संजय बारी, सोनू वर्मा, सुमित पाठक, शंकर शर्मा, शैलेंद्र यादव, रिंकू गुप्ता, सूरज पंडा के साथ आदि भक्त मौजूद रहे।

: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!