खुद की मौत की भविष्यवाणी कर स्वयं कब्र खुदवाकर एव कफ़न पहनकर मौत का इंतजार करता रहा।बुजुर्ग

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी एक बुजुर्ग ने खुद की मौत की भविष्यवाणी कर स्वयं कब्र खुदवाकर एव कफ़न पहनकर मौत का इंतजार करता रहा। सूचना पर एसडीएम सुरेन्द्र पाल विश्वकर्मा ने सफ़दरगंज प्रभारी निरीक्षक के साथ मौके पर पहुच कर  बाबा को घर भिजवाया दिया।

बताते चले कि सफ़दरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नूरगंज में शुक्रवार की सुबह से लोगो का आना जाना शुरू हो गया जिसका कारण यह था कि सौ साल की उम्र पार करने वाले मो0 सफी ने बताया कि आज 1 बजकर 10 मिनट पर मेरा इंतकाल हो जायेगा। जिसके लिए मो0 सफी ने अपनी देखरेख में ही गांव में ही स्थित कब्रिस्तान में कब्र खुदवाई एव नहा धोकर कफ़न पहनकर घण्टो मौत का इंतजार करते रहे। खुद की मौत की भविष्यवाणी करने वाले मो0 सफी ने बताया कि हम 9 वक्त की नमाज पढ़ते है और हमारी जिब्राईल( अलै0 ) रोज मुलाकात होती है उन्होंने बताया है कि आज दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर मेरा इंतकाल हो जायेगा। जिसके लिए पहले से नाते एव रिस्तेदारो को सूचना दे देने से सुबह से ही लोगो का आना शुरू हो गया और कफ़न पहने बैठे सफी की मौत का इंतजार करते रहे परन्तु बताये गये समय के बीत जाने पर उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर सुरेन्द्रपाल विश्वकर्मा, प्रभारी निरीक्षक सफ़दरगंज सुधीर कुमार सिंह ने अभी और जीने की बात को समझा कर घर भिजवाया। वही बुजुर्ग के पुत्रों ने बताया कि इनका मानसिक संतुलन ठीक नही रहता है सुबह ही खुद कब्र खुदवाकर व कफ़न पहनकर कब्रिस्तान आ गये और बताया कि 5 वर्ष पहले मेरी मौत होने वाली थी लेकिन नही हुई आज 1 बजकर 10 मिनट पर मेरा इंतकाल हो जायेगा।
बहरहाल खुद की मौत की भविष्यवाणी कर जिले में कोतुहल बना रहा और तमाम नाते रिश्तेदार पहुंच गये।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!