कोठी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 108 ग्राम मारफीन बरामद-

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी थाना कोठी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 108 ग्राम मारफीन बरामद-

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ श्री नवीन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष कोठी के नेतृत्व में थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.10.2021 को अभियुक्त सलमान उर्फ मो0 नवी पुत्र मुख्तार फकीर निवासी मोहल्ला दगनहाँ कस्बा व थाना असंद्रा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के पास से 108 ग्राम मारफीन बरामद हुई। इस सम्बन्ध में थाना कोठी पर मु0अ0सं0 311/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

 

Don`t copy text!