मुख्यमंत्री योगी बोले- पाकिस्तान का गुण गाने वालों के साथ वही सलूक होगा, जैसा सीमा पर सेना करती है

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कई जनपद में टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस बीच रविवार को एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून को हाथ में लेने की छूट किसी को नहीं देंगे।सीएम योगी ने सख्ती से कहा कि अगर भारत में रहेंगे तो हर हाल में अपने देश के प्रति सम्मान व्यक्त करना होगा। मैच में हार-जीत होती है, लेकिन दुश्मन देश के प्रति समर्थन व्यक्त करोगे तो उसी कठोरता से कुचल दिए जाओगे। उन्होंने कहा कि भारत में रहकर, भारत की धरती का अन्न खाकर पाकिस्तान का गुण गाओगे तो फिर उसी लायक बना दिए जाओगे, जिस लायक भारतीय सेना उन लोगों को बना देती है।इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम का विरोध करने वालों को जनता ने जीरो बना दिया है। राम के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। हमने कभी राम के नाम पर राजनीति नहीं की है।

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!