इंदिरा गांधी को याद कर भावुक हुए राहुल: कहा- दादी ने बोला था उन्हें कुछ हो जाए तो रोना मत
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

एसएम न्युज24 टाइम्स कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी दादी और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अंतिम क्षणों को याद किया। कांग्रेस नेता ने बताया कि उनकी दादी ने अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले उनसे कहा था कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो रोना नहीं है।इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि पर यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में राहुल ने अपनी दादी के अंतिम संस्कार के दिन को अपने जीवन का दूसरा सबसे मुश्किल दिन बताया है।1984 में प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी की उनके दो खालिस्तान समर्थक सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। राहुल ने उस घटना को याद करते हुए कहा, ‘‘अपनी मृत्यु से पहले सुबह उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मुझे कुछ होता है तो रोना नहीं। मैं समझ नहीं पाया कि उनका क्या मतलब था और दो-तीन घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गयी।‘विद लव, इन मेमोरी ऑफ माई बिलव्ड ग्रांडमदर, इंदिरा जी’ शीर्षक से यूट्यूब पर जारी वीडियो में कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके राहुल ने कहा, ‘‘उन्हें एक तरह से आभास था कि उन्हें मार दिया जाएगा और मुझे लगता है कि घर में सभी को यह पता था। एक बार उन्होंने हमसे खाने की मेज पर कहा था कि सबसे बड़ा अभिशाप किसी बीमारी से मरना होता है।’’वीडियो में इंदिरा गांधी के अंतिम संस्कार के दृश्य भी हैं जिनमें दादी के निधन पर रोते हुए बालक राहुल को देखा जा सकता है। इससे पहले राहुल गांधी ने आज सुबह यहां इंदिरा गांधी के स्मारक ‘शक्ति स्थल’ पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरी दादी अंतिम घड़ी तक निडरता से देश सेवा में लगी रहीं- उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।’
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

