धूमधाम से मनाया राजा भैया का जन्मदिन और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के छवि चित्र पर जिलाध्यक्ष तरुण प्रताप सिंह व युवा जिलाध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह ने माल्यार्पण पर जयंती मनाई। रामघाट रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष तरुण प्रताप सिंह व युवा जिला अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राजा भैया का जन्मदिन मनाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष तरुण प्रताप सिंह ने कहा कि आज बहुत ही पावन दिन है आज ही के दिन देश के प्रथम गृह मंत्री, लौह पुरुष अखंड भारत का सपना देखने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल जी की भी जयंती है इसी दिन राजा भैया का भी जन्म दिवस होता है। राजा भैया का सपना गंदी राजनीति को समाज से दूर कर सेवा नीति से लोगों में एक नई पहचान बनाना है।इस मौके पर जिला सचिव युवा कौशल चौहान नीतीश जादौन, दीपेश राघव, प्रशांत ठाकुर, अमन राघव, नरेंद्र सिंह, अनुज पुंडीर, धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू पहलवान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

