हरिनाम सिंह बने अध्यक्ष तो मनीष महामंत्री पद पर हुए काबिज       तहसील दिबार एशोसिएशन चुनाव का परिणाम घोषित  

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

फतेहपुर बाराबंकी। तहसील दिबार एशोसिएशन में चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मी शुक्रवार को मतदान के बाद हुई मतगणना के साथ समाप्त हो गयी। अध्यक्ष व महामंत्री पद पर इस बार विजयी प्रत्याशियों को कोई टक्कर देता नही दिखा। एक ओर जहां अध्यक्ष पद पर 61 मत पाकर वरिष्ठ अधिवक्ता हरिनाम सिंह विजयी हुए, वहीं 63 वोट पाकर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने महामंत्री पद पर अपना कब्जा जमाया। मालुम हो कि तहसील फतेहपुर के दिबार एशोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव हेतु करीब एक पखवारे से चुनावी सरगर्मियां काफी तेज थी, हर प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिये अधिवक्ता साथियों के साथ बैठके आयोजित कर रहा था। शुक्रवार की सुबह शुरु हुए मतदान में सुबह से ही वोट पडने शुरु हो गये थे। दोपहर करीब दो बजे तक कुल 100 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 03ः30 बजे शुरु हुई मतगणना मे अध्यक्ष पद पर हरिनाम सिंह वर्मा शुरु से ही अपनी बढत बनाये रहे, जो कि अन्त तक जारी रहा। उन्होने 61 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी प्रदीप निगम को 23 मतो के भारी अन्तराल से पराजित किया। वहीं महामंत्री पद पर मनीष श्रीवास्तव 63 मत पाकर विजयी हुए, उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामऔतार को 38 मतो से पराजित किया, वही इसी पद पर चुनाव लड रहे संजय कुमार सिंह को मात्र 13 मतो से ही सन्तोष करना पडा। चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया, वहीं अधिवक्ताओं ने विजयी अध्यक्ष व महामंत्री को फूल माला पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर अधिवक्ता राजीव नयन तिवारी, गिरीश चन्द्र वर्मा, शिवप्रताप सिंह, हरीश मौर्या, अवधेश श्रीवास्तव, प्रभात वर्मा आदि मौजूद थे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!