युवा देश व समाज की रीढ़ की हड्डी है : विकाम्या
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
देवा बाराबंकी। व्यसन अपनी गिरफ्त में लेकर मनुष्य का जीवन बरबाद कर देता है। उक्त उद्गार आर्यिका विकाम्या श्री माता जी ने फतेहपुर से विहार करते हुए विशुनपुर के न्यू जय हिंद इंटर कालेज में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आज के इस परिवेश में युवाओ को नशे की लत बड़ी आसानी से पड़ रही है। इससे जहां लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा वही घर परिवार से लेकर समाज तक मे उसको उपक्षाए झेलनी पड़ रही है। कालेज में उपस्थित छात्रों -छात्राओं से मांस, मदिरा, गुटखा तम्बाकू जैसे व्यसन न करने की शपथ दिलाते हुए माता कहा आप सभी देश व समाज की रीढ़ की हड्डी है। आप लोग सही मार्ग पर चलकर अपने जीवन के साथ देश व समाज का कल्याण कर सकते है। विगूँजन श्री माता जी ने भी बच्चों को सत्मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधनाचार्य देशराज वर्मा,अरुण मिश्रा,विजय कुमार जैन,आलोक जैन, रोनी, अन्तर्यामी, अंकित चतुर्वेदी, गुनवन्त वर्मा, बबेश दीक्षित सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

