भाजपा हार के डर से तीनों कृषि कानून वापस लेने का किया ऐलान : अजय गौतम
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा किसानों पर जबरन थोपे गए तीन कृषि कानूनों की वापसी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बहुजन समाज पार्टी अयोध्या मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अजय गौतम ने कहां की केंद्र सरकार ने पूजी पतियों, उद्योगपतियों को खुश करने के लिए किसान विरोधी कानून लाया गया था जिसकी वापसी के लिए देशभर के किसान आंदोलित हुए और इस आंदोलन में सरकार के बर्बर अत्याचार से अनेकों किसान शहीद हो गए,प्रधानमंत्री ने केवल देशवासियों से माफी मांग कर उत्तर प्रदेश के होने वाले चुनाव में हार के डर से तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान किया है शहीद हुए किसानों की आत्मा बीजेपी सरकार को कभी माफ नहीं करेगी, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती द्वारा तीनों कृषि कानून का जबरदस्त विरोध करने, किसानों गरीबों मजदूरों का बीएसपी को मिल रहा जन समर्थन से केंद्र की सरकार को कृषि कानून वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। कृषि कानूनों की वापसी किसानों की दूसरी आजादी की जीत हैं, अहंकार की हार हुई है। डॉक्टर अंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच जनपद बाराबंकी के जिला संयोजक, बहुजन समाज पार्टी अयोध्या मंडल के पूर्व संयोजक आरपी गौतम एडवोकेट ने कहा कि 1 वर्ष से लगातार तीनों कृषि कानून की वापसी को लेकर आंदोलन कर रहे देश के किसानों के सामने केंद्र सरकार ने घुटने टेक कर कृषि कानून वापसी का ऐलान प्रधानमंत्री ने किया है यह देश के किसानों की कुर्बानी की जीत है, 2022 के चुनाव के लाभ के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है देश का किसान बीजेपी को माफ करने वाला नहीं है, किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने संबंधी राष्ट्रीय कानून बनाने की घोषणा सरकार कब करेगी।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

