मिशन संस्थापक ने बच्चों संग किया पौधरोपण, मनाया जन्मदिन

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

देवा बाराबंकी। पर्यावरण प्रेमी शिक्षक व मिशन हरियाली के संस्थापक विजय प्रताप सिंह का जन्म दिन स्कूल के बच्चों नें विद्यालय प्रांगण में पुष्प वृक्ष रोपित कर व विद्यालय को शिक्षकों के द्वारा इक्यावन गमले भेंट कर हरित दिवस के रूप में मनाया । विद्यालय में आयोजित समारोह में बच्चों के साथ शिक्षकों ने हरित दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया। इस मौके पर विद्यालय में कई प्रकार के पौधों का पौधरोपण हुआ और प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विद्यालय को 51पौध लगे गमले भी भेंट किये गए व बच्चों को उपहार स्वरूप शैक्षिक सामग्री कुसुम्भा प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह के द्वारा प्रदान की गई। तथा पर्यावरण प्रेमी शिक्षक विजय प्रताप व उनके शिक्षक साथियों के द्वारा बाराबंकी पुलिस लाइन चौराहे स्थित मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के पास फूल वृक्षों के गमले रखकर शोभा बढ़ाई गई। एआरपी जितेंद्र कुमार यादव,नीतू वर्मा,अंकित कुमार,अनुज कुमार, विवेक वर्मा, मंजू वर्मा, शशि बाला, अतुल दिवाकर मौजूद रहे

।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!