यहां की जनता मेरे परिवार के सदस्य की तरह है : मोहसिना किदवई
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित
बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र जैदपुर मेरी राजनैतिक कर्मभूमि रही हैं, यहां की आवाम मेरे परिवार के सदस्य की तरह हैं और परिवार की नैतिक जिम्मेदारी हैं कि सब लोग मिलकर कांग्रेस के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनायें। उक्त बात पूर्व केन्द्रीय मंत्री मोहसिना किदवई ने गुरुवार को बड़ागांव स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की चुनावी प्रतिज्ञा किसान की कर्जमाफी, महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट, साल में 3 सिलेण्डर मुफ्त, बस यात्रा मुफ्त, इण्टर पास बेटियों को स्मार्टफोन, स्नातक बेटियों को स्कूटी, 20 लाख रोजगार, 10 लाख तक सरकारी इलाज की घोषणा ने प्रदेश के आवारा पशुओं की मार से बदहाल किसान, गरीब आवाम, बेटियों, बेरोजगारां को सोचने पर मजबूर कर दिया हैं और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में आवाम के दिल में एक लहर बन गयी हैं जो 2022 के होने वाले चुनाव में तूफान बनकर कांग्रेस प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाकर कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में सरकार बनायेंगे और कांग्रेस पार्टी सरकार में आते ही अपनी सारी प्रतिज्ञाऐं पूरी करेंगी। इस मौके पर पूर्व सांसद ए.पी.गौतम, तनुज पुनिया, अमरनाथ मिश्रा, षिवानी सिंह, सोनम वैश्य, प्रीति शुक्ला, राजपरीक्षित सिंह, जयन्त गौतम, मुब्बसिर अहमद, ताज किदवई आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

