सपा ने हमेषा अपने कार्यकर्ताओं का किया सम्मान : गोप
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बूथ कार्यकर्ताओं को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बाराबंकी। विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर की ग्राम पंचायत सैदनपुर में सपा का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है जिसमे बूथ अध्यक्ष और उनके सदस्य हमारे और पार्टी के लिए बहुत अहम है। हम आज उनका स्वागत और सम्मान कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो यही बूथ के पदाधिकारियों की सिफारिश से ही क्षेत्र के कार्य होंगे। हमारी पार्टी का कार्यकर्ता जैसा पूरे देश में किसी पार्टी के पास कार्यकर्ता नही है। पूर्व मंत्री ने बूथ अध्यक्षों को पार्टी का झण्डा दिया और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, हशमत अली गुड्डू, विनोद यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, बबलू, मनमोहन, सिंह, राकेश सिंह, वीरेंद्र प्रधान आदि सपाई मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

