विद्यालय में महोत्सव एवं संस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन : उर्मिला रावत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। गुरुवार को मलिहामऊ रानी बाजार, रामनगर के श्री बजरंग विद्या मन्दिर विद्यालय में वार्षिक महोत्सव एवं संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उर्मिला सिंह रावत धर्मपत्नी सांसद उपेन्द्र सिंह रावत उपस्थित रही। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद निजी सचिव दिनेश चन्द्र रावत उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अथिति ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विदित हो कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के यशश्वी सांसद उपेन्द्र सिंह रावत थे लेकिन पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सीतापुर में होने के कारण उन्होंने अपनी धर्मपत्नी उर्मिला सिंह रावत को भेजा। कार्यक्रम में बच्चो ने अपनी मोहक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यातिथि उर्मिला सिंह रावत ने कहा कि जीवन में मेहनत करने से कभी घबराना नहीं चाहिए। विशेष रूप से विद्यार्थी जीवन में तो अथक परिश्रम करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के विद्यार्थी जीवन में किया गया परिश्रम बेहद महत्वपूर्ण होता है। किसी भी भावी राष्ट्र के निर्माण में छात्रों की अहम भूमिका होती है। ऐसे में इस समय को व्यर्थ के कार्या में नहीं गंवाना चाहिए। आज का समय तेजी से बदल रहा है, लेकिन संस्कार, परंपरा, आदर्श और नैतिक मूल्यों में कोई अंतर नहीं आया है। ऐसे में शिक्षकों का भी कर्तव्य बनता है कि वे बच्चों को शिक्षा के साथ भारत के पुरातन मूल्यों के बारे में अवगत करवाएं और उन्हें इस तरह का ज्ञान दें कि वे आगे चलकर व्यवहारिक रूप से इन बातों को ग्रहण करें। महोत्सव एवं संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के अध्यक्ष राम मिलन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सयोजन अमरेश कुमार विद्यालय संचालक ने किया। इस अवसर रमेश चन्द्र रावत, डॉ धर्मेन्द्र कुमार पूर्व प्रधान संजय वर्मा, सहायक अध्यापक राम कुमार, निर्मल कुमार, पुत्तीलाल, सतीश चन्द्र, रोली रावत, ऋचा सिंह सहित विद्यार्थी व अभिभावक जन उपस्थित रहें।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

