मुशायरा, कवि सम्मेलन का आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जैदपुर बाराबंकी। घर में स्कूटर है कारे है ये तो रब की निशानी है, साइकिल को न छोड़ेगें ये मेरे बाप की निशानी है। उक्त शेर विधानसभा जैदपुर के कस्बा जैदपुर में विधायक गौरव कुमार रावत द्वारा आयोजित ऑल इण्डिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में मशहूर शायर जौहर कानपुरी ने व्यक्त किये। शायर हाशिम फिरोजाबादी ने अपने कलाम में पढ़ा, नीद अब नहीं आती रात यूँ गुजराती है, मैं उधर तड़पड़ता हूँ वो उधर तड़पती है। शायरा शबीना अदीब ने पढ़ा। अधेरो की हर एक शाजिश यहा नाकाम हो जाए। उजाले हर तरफ हो रोशनी का नाम हो जाए।। मेरी कोशिश तो नफरत को दिलो से दूर करना है। मेरा मकसद है दनिया में मोहब्बत आम हो जाए। शायर शहजादा कलीम ने पढ़ा। जिस भारत की मिट्टी में आवे गंगा की अजमत थी जिस भारत के सिने में हर एक की खातिर चाहत थी जिस भारत के घर की जीनत मरियम, अजमत, सीता थी जिस भारत के दिल में कुरआ और होठो पे गीता थी जिस भारत की अजा में शामिल होके शंखे बजती थी वह भारत कहॉ गया। सपा जिलाध्यक्ष हाफिज आयाज की अध्यक्षता व मशहूर शायर नदीम फर्रूख की निजामत में सम्पन्न हुए उक्त मुशायरे में आजाद प्रतापगढी, यासिर सिद्दकी, विकास बौखल, अशद बस्तावीं, आबाद सुल्तानपुरी, शाइस्ता सना, शबा बलरामपुरी, आदि शायरों व कवियों में अपनी रचनाएॅ प्रस्तुत की। उक्त मुसायरे में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि सकील नदवीं प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, राकेश कुमार वर्मा पूर्व कारागार मंत्री, मुनीर अहमद पूर्व राज्य मंत्री, राजेश यादव राजू एम.एल.सी, सुरेश यादव सदर विधायक, मो. रियाज चेयरमैन, यासिर अराफात किदवाई, अदनान चौधरी, अयाज बेलहरा, सरताज चौधरी, चौधरी कलीमुद्दीन उस्मानी, उवेद शानू, मो. सरीफ कुरैशी, डा. सरफराज हुसैन, सकील जोगी पूर्व सभासद, मा. इसराईल समेत आदि लोगा उपस्थित रहे तथा अन्त में विधायक प्रतिनिधि रिजवान संजय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!