छः दिवसीय प्रशिक्षण का सीडीओ ने किया शुभारंभ

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित समूह एवं उनके परिवार के सदस्यों का मार्केटिंग कॉन्सेप्ट मैनेजमेंट संबंधी आवासीय प्रशिक्षण जनपद में स्थापित रूरल सेल्फ एंप्लॉयमेंट इंस्टिट्यूट-आरसेटी बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रारंभ किया गया जिसका उद्घाटन एकता सिंह मुख्य विकास अधिकारी ने किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्वरोजगार को बढ़ावा देना एवं उनका सेल्स और मार्केटिंग को बढ़ावा देना हैं प्रशिक्षण में विकास खण्ड सूरतगंज और बनीकोडर की महिलाओं ने भाग लिया हैं 6 दिवसीय प्रशिक्षण में चयनित लाभार्थियों को व्यापार के गुण सिखाएं जाएंगे की कैसे एक उधमियों को अपने रोजगार को बढ़ावा देने में तकनीक का भी योगदान ले सकता हैं मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से बात की और बताया कि कैसे लाभार्थी क्या प्रोडक्ट बेचने वाला हैं उसका चयन कैसे किया जाये,उस प्रोडक्ट का दाम क्या होगा,आपके ग्राहक उस प्रोडक्ट को कहाँ से खरीदेंगे और आप के प्रोडक्ट का प्रचार प्रसार की तकनीक क्या होगी। इस सब बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान करी।। इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार बी के मोहन, विवेक कुमार निदेशक आरसेटी, जिला मिशन प्रबंधक किशन लाल रावत, फैकेल्टी मेम्बर रहमान अंसारी और विवेक पांडे मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!