मेहंदी लगाकर किया मतदाताओं को जागरुक

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

हैदरगढ़, बाराबंकी। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कम वोटिंग वाले बूथ पर लोगों को जागरुक करने के लिए हैदरगढ़ के कई बूथों पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राथमिक विद्यालय हैदरगढ़-प्रथम में खंड विकास अधिकारी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता हेतु सर्वप्रथम मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे नफीसा बानो को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। बालिकाओं के बीच मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे मुस्कान एवं खुशबू को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी रविन्द्र मोहन के द्वारा स्वस्थ लोकतंत्र में वोट के महत्त्व पर चर्चा की। इसके बाद सी. डी. पी. ओ. हसन जैदी द्वारा लोकतंत्र में हमारा योगदान विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए ।मतदाता जागरूकता प्रभारी आशीष कुमार त्रिवेदी द्वारा कविता पाठ के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया। इसके बाद मतदाता जागरूकता प्रभारी मदन मोहन वर्मा द्वारा ई. वी. एम. तथा वी.वी. पैट के बारे में बताया गया। जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता सरकार बनाने में वोट के महत्तव के बारे में लोकतन्त्र को मजबूत करने की बात कही गयी। इस अवसर पर मो. शाहिद, रुद्र कांत बाजपेई, शैलेंद्र सिंह, रीना सिंह तथा छोटे लाल आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद  अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

 

Don`t copy text!