मेडिकल असेसमेन्ट कैम्प का किया गया आयोजन
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
बाराबंकी। मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र विकास खण्ड पूरेडलई में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार की अध्यक्षता में दिव्यांग बच्चों की यू.डी.आई.डी बनाने हेतु मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी के द्वारा भेजे गए चिकित्सकों की टीम द्वारा कुशलता से किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुधा जायसवाल द्वारा किया गया कैम्प में कुल 98 दिव्यांग बच्चों का मेडिकल परीक्षण किया गया मेडिकल प्रमाण पत्र हेतु बौद्धिक दिव्यांगता के 32 छात्र ,वाक श्रवण दिव्यांगता के 21 छात्र, दृष्टि दिव्यांगता के 8 छात्र,बहु दिव्यांगता के 8 छात्र व अस्थि दिव्यांगता के 29 छात्र छात्राएं का चिन्हांकन किया गया। बच्चों के मेडिकल परीक्षण हेतु ऑर्थो सर्जन डॉक्टर मनोज आर्य, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनोद पाल, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहम्मद आजम हानफी ,डॉक्टर संदीप कुमार व दृष्टि विशेषज्ञ डॉक्टर मोहम्मद यूनुस ने किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त खंड विकास अधिकारी पूरेडलई अरुण कुमार वर्मा व ग्राम पंचायत अधिकारी सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में जगदीश कुमार मिश्रा स0अ0 कम्पोजिट विद्यालय विद्यानगर, ए.आर.पी. शोभा लाल मौर्य तथा स्पेशल एजुकेटर उमा पति पाठक, राम निवास गौतम ,रमेश चंद्र श्रीवास्तव की भूमिका रहीं।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

