वृक्षारोपण के साथ शुरू हुई कलश यात्रा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
देवा,बाराबंकी। कलश यात्रा गोपेश्वर देवधाम यज्ञ स्थल से शुरु होकर पुरे गांव में बैंड-बाजा के साथ पुरे गांव में भ्रमण करते हुए पींडपुरवा में बाबा ब्रहमचारी स्थान पर विधिवत कलश का पुजन कर पुनः गोपेश्वर देवधाम यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित कर वैदिक मंडल द्रारा विधिवत पुजन अर्चन कर यज्ञ का शुभारम्भ हुआ। स्वतंत्रता सेनानी गांव पीड़ में देवस्थान बाबा ब्रह्मचारी व सर बंगी बाबा की समाधि स्थल पर मिशन हरियाली द्वारा वृक्षारोपण कर वितरित किए गए पौधे। सुरेंद्रा नंद शास्त्री विद्या कुंड अयोध्या जी, 108 अशोक दास जी महाराज बिशुनपुर एवं नवयुवक धर्म कल्याण समिति के समस्त सदस्यों द्वारा मिशन हरियाली के संयोजक के सहयोग से किया गया वृक्षारोपण तथा सभी संत गुरुओं को मिशन हरियाली की ओर से गमला सहित पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पंडित रामचंद्र मिश्रा रविकुमार मिश्रा उमेश चंद मौर्या संजय मौर्या रामू मौर्या राम-लखन मिश्रा बाबुल मिश्रा सहित यज्ञा अध्यक्ष स्वामी सुरेंदानंद महाराज सहित गोपेश्वर सेवा समिति व नवयुवक सेवा समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

