दो कांग्रेसियों ने ली बसपा की सदस्यता

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। बसपा ही एक ऐसी देश में इकलौती पार्टी है जो पूरे समाज को साथ में लेकर चलती है। उक्त बात बाराबंकी सदर के बसपा प्रत्याशी डा. विवेक सिंह वर्मा ने कही। उनके आवास पर बुधवार को कांग्रेस पार्टी के दो बड़े नेता मो. लतीफ और मुश्ताक ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने उनको सदस्यता ग्रहण करायी। इस मौके पर बोलते हुए श्री वर्मा ने आगे कहा कि बसपा की जो समतामूल विचारधारा है उसको आगे बढ़ने का काम करेंगे। इस अवसर पर जय सिंह, आशीष मिश्रा, विजय गौतम, नीरज वर्मा, पीपी गौतम, पंकज गौतम, आशिफ खान, कुलदीप वर्मा, आरडी राव, संदीप प्रजापति आदि बसपाई मौजूद रहे।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!