टिकट वितरण के बाद अब असंतुष्ट नेताओं को साधेंगे शाह, चुनावी रैली ही नहीं बल्कि संगठन के तार भी कसेंगे
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
कोरोना की वजह से चुनाव रैलियों पर लगी रोक में कुछ अतिरिक्त शर्तो के साथ 22 जनवरी के बाद ढील दी जा सकती है। लिहाजा भाजपा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत वरिष्ठ नेताओं की सभाओं व रैलियों का कार्यक्रम तय होने लगा है। लेकिन शाह के मामले में कार्यक्रम थोड़ा अलग होगा। वह केवल जनता को ही संबोधित नहीं करेंगे बल्कि संगठन के तार भी कसेंगे।टिकट नहीं मिलने से नाराज लोगों व उनके समर्थकों को पार्टी के लिए सक्रिय रूप से खड़ा करेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भी भरेंगे। उनका कार्यक्रम कुछ इस तरह बनेगा कि संगठनात्मक रूप से हर जिले को छू सकें।जमीनी स्तर पर तैयारी के लिहाज से ही नवंबर में शाह समेत राजनाथ और नड्डा ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया था। दरअसल, यह कवायद केवल जीत का मंत्र देने के लिए नहीं थी बल्कि उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए थी। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में संगठन की खामी और बड़े स्तर पर शिथिलता की शिकायत के बाद यह फैसला लिया गया था। अब चुनाव सामने हैं। 20 दिन बाद पहले चरण का मतदान होना है और वह भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां लड़ाई आसान नहीं मानी जा रही है।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

