झूठ बोलने वाली भाजपा सरकार से निजात दिला सकती है जनता: गोप

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। विधान सभा क्षेत्र रामनगर सूरतगंज ब्लाक के ग्राम रिछला, मरौचा ईश्वरी सिंह, बैरागीपुर, जिगनी, गोपालपुर, जेठवासी, जगदीशपुर,क्योटला, आदि दर्जनों गांवों में समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जन सम्पर्क कर ग्रामीणों से समाजवादी पार्टी के लिए वोट की अपील की। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही विकल्प है जो इस झूठ बोलने वाली सरकार से निजात दिला सकती है आम जन मानस आज भी पन्द्रह लाख रुपए आने की आस लगाए बैठा है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि किसान की आय दोगुना करेंगे परन्तु आय दोगुना तो नहीं हुई बल्कि बीज और खाद के दाम जरूर आसमान पर पहुंच गए और तो और खाद की बोरी से पांच किलो खाद भी चोरी कर ली सरकार ने। यही नहीं बाबा के सांड ने तो किसानो का जीना हराम कर दिया है इस कड़कड़ाती सर्दी में रात भर जागकर भी अपने खेत को बचा नही पा रहे हैं। तथा हजारों राहगीरों की सांड से एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है लेकिन इनके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सभी विभागों के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल होगी। सभी प्रदेश वासियों से अनुरोध है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाओ,प्रदेश का चौमुखी विकास होगा। जनता खुशहाल होगी। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस मौके पर मौजूद रहे लोगों में सपा नेता रामनाथ मौर्य, यशवंत सिंह यादव, मेराज प्रधान,अतीक चौधरी,हशमत अली गुड्डू,पारस चौहान,प्रभात सिंह, अमित सिंह प्रधान, अनिल यादव आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!