प्रदेश के मुख्यमंत्री का नौकरी देने का वादा हवा हवाई: तनुज

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

बाराबंकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री का नौकरी देने का वादा हवा हवाई है। लगभग 2 करोड से ज्यादा नौजवान नौकरियो के लिये दर-दर की ठोकरे खा रहे है। लगभग 5 लाख पद सरकारी खाली होने के बावजूद भी सरकार उनको भरने का काम नही कर रही है। कांग्रेस पार्टी को नौजवानो की इस पीडा का एहसास है। जनसम्पर्क के दौरान प्रत्याशी तनुज पुनिया ने कहा कि आज प्रदेश की बदहाली के लिये भाजपा, सपा, बसपा का विगत 32 वर्षाे की सरकारे है जिन्होने विकास को पीछे छोडकर गुन्डागर्दी, अपराध, भ्रष्टाचार, कुपोषण, को बढावा देकर प्रदेश को गर्त में ढकेल दिया है कांग्रेस पार्टी नौजवान बेरोजगारो के लिये ‘‘भर्ती विधान’’ युवा घोषणपत्र लाकर बेरोजगार नौजवानो को विश्वास दिलायेगी कि कांग्रेस पार्टी की सरकार जो किसान, महिला, नौजवानो के सहारे जो 2022 में बनने जा रही है उसमे जाब कलेन्डर बनाया जायेगा जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख होगा कि परीक्षा कब होगी, रिजल्ट कब आयेगा, इन्टरव्यू कब होगा और नियुक्ति की तारीख कब होगी इसका उल्लेख होगा। है सरकारी नोकरी में पेपर लीक होना साबित करता है कि सरकार नौजवानो को रोजगार देने के लिये कितनी चिन्तित है। इस सरकार में यूपीपीएससी पेपर, डीएलईडी पेपर, सीटीईटी पेपर शिक्षक भर्ती पेपर लीक हो चुके है जहां एक तरफ करोडो बेरोजगार युवा नौकरी को पेरशान है वही भाजपा सरकार के शिखा मंत्री के भाई को सवर्ण गरीब दिखाकर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर नौकरी दी जा रही है। यह है योगी सरकार को हकीकत नौजवान, बेरोजगारो के सहयोग से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही नौजवान, बेरोजगार की पीडा को दूर करने का काम सर्वाेच्च प्राथमिकता पर किया जायेगा आप हमे कांग्रेस पार्टी के चुनाव निशान पंजे का बटन दबाकर सेवा करने का मौका दे।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

 

 

Don`t copy text!