किसी के मान सम्मान को ठेस नही पहुंचने दी जाएगी: अनुपम
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
भाकियू की मासिक बैठक सम्पन्न
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक जिला कार्यालय गोकुल नगर पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन नि. तहसील अध्यक्ष राम सेवक रावत ने किया। जनपद में काफी दिनों से काम कर रही संगठन की दोनों टीमें शुक्रवार को एक मंच पर उपस्थित हुईं। जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कहा कि सभी लोग साथ मे रहकर संगठन का काम करेंगे,किसी के मान सम्मान को ठेस नही पहुंचने दी जाएगी। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल,मंडल उपाध्यक्ष अनिल वर्मा की उपस्थित में पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन राम सेवक रावत ने किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन के पर सभी ने अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किये।संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश भर के जिला मुख्यालयों पर होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में शामिल सभी लोगो द्वारा मण्डल अध्यक्ष अनिल वर्मा व जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए अनुपम वर्मा ने कहा आज से सभी लोग एक साथ होकर संगठन के सेवा करेंगे और उसकी नीतियों को आगे बढाने का काम करेंगे। संगठन में सभी के मान सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। मण्डल अध्यक्ष अनिल वर्मा ने उपस्थित लोगो का आभार व्यक्त किया और कहा जिलाध्यक्ष रहते समय सभी का प्यार और सहयोग भरपूर मिला। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राम हर्ष,राम बरन वर्मा,उत्तम वर्मा हौसिला प्रसाद,सतीश वर्मा श्रिन्कूश् शारदा बक्श सिंह,दिनेश वर्मा, रामानंद,राजेन्द्र प्रसाद,गिरीश चन्द,सुधाकर वर्मा, विक्रांत वर्मा,राम नरेश,कुंवर बहादुर सिंह,हरीराम पाल,मासूक अली,रईश अहमद,वसीम अहमद,सन्दीप कुमार,बाबादीन,ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

