महिला शिक्षकों को बनाया जा रहा है साइबर ठगी का शिकार

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

हैदरगढ़, बाराबंकी। बीते दो दिनों से लगातार निर्वाचन के काम में लगे हुए शिक्षकों को साइबर ठगो द्वारा जिला अधिकारी आदर्श सिंह के नाम पर अर्दब में लेते हुए और खुद को कलेक्ट्रेट से कर्मचारी बताते हुए महिला शिक्षिकाओं को टारगेट करके हैदर गढ़ विकासखंड में दो दर्जन से अधिक महिलाओं को साइबर ठगो द्वारा फर्जी नामों के जरिए फोन किया गया फोन पर उनके विभागीय जानकारी को साझा करते हुए उनको रौब में लेते हुए उनसे जानकारी ली और जानकारी लेने के बाद एप सहित एनीडेस्क ऐप के जरिए महिलाओं के खाते से 10000 से ₹20000 की ठगी की गई है। विकासखंड हैदरगढ़ की भारती खरे के खाते से ₹10000 तो वहीं प्रियंका कुशवाहा जो सतेहटा में तैनात हैं उनके खाते से 20000 की ठगी करने में कामयाब रहे जब इसकी जानकारी अन्य शिक्षकों से साझा की जाती तब तक यह महिला शिक्षिका है साइबर ठगी का शिकार हो गई और खाते से पैसा कट जाने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया। हैदरगढ़ में तैनात प्रीति श्रीवास्तव के पास फ़ोन आने पर उन्होंने कोई जानकारी नही दी जिस से वो बाल बाल बच गयी।बीते दिनों जिला अधिकारी बाराबंकी और पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा प्रेस नोट जारी करके ऐसे साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की गई थी और साइबर ठगी का शिकायत दर्ज करने के लिए एक कंप्लेंट नंबर भी जारी किया गया लेकिन लगातार संज्ञान में आ रहा है कि ठगो द्वारा महिला शिक्षकों को ही रौब मे लेकर कार्यवाही का खौफ दिखाकर घटना को अंजाम दिया जाता है क्योंकि महिलाएं जल्दी ही दबाव में आ जाती है। ठग कलेक्ट्रेट का कर्मचारी बताकर जबरन ऐप इंस्टॉल करने को कहते हैं और कार्यवाही की धमकी देकर अपनी कारगुजारी को अंजाम दे रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्त द्वारा सभी शिक्षको से जागरूक रहने और ऐसी किसी भी काल के आने पर सूचीत करने एवं कोई जानकारी साझा न करने और एप कतई डाउन लोड न करने की अपील की।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद  अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

Don`t copy text!