दबंगो ने चोरी से काट डाले चिलवल सहित नीम के पेड़
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। दबंगों ने तीन चिलवल व एक नीम का पेड़ चोरी से काटा है जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूरा मामला थाना लोनी कटरा क्षेत्र का है जहां तेजवापुर गांव निवासी राजन वर्मा पुत्र अशोक कुमार वर्मा के बगीचे में चिलवल व नीम का पेड़ लगा हुआ था। जिसे उक्त गांव के ही रज्जू, सहीद अहमद,बबुइया, विंध्या व रामफेर रावत ने अपनी दबंगई के दम पर 19/20 जनवरी की रात चोरी से काट कर लकड़ी को उठा ले गए। शुक्रवार को जब बाग के स्वामी अपने बगीचे में गए तो पेड़ कटा हुआ था और लकड़ी गायब थी वही कुछ शेष लकड़ी मौके पर मौजूद पड़ी मिली। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने लोनी कटरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरी किए गए पेड़ की अनुमानित कीमत बीस हजार रुपए बताई जा रही है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

