डेटा बेस का द्वितीय रैण्डमाइजेशन सम्पन्न
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
बाराबंकी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में आयोग से नामित प्रेक्षकों की मौजूदगी में मतदान कार्मिकों के डेटा बेस का द्वितीय रैण्डमाइजेशन हुआ। कलेक्ट्रेट में सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग से नामित प्रेक्षकगणों, जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आदर्श सिंह, सीडीओ एकता सिंह, एडीएम राकेश कुमार सिंह सहित सभी रिटर्निग अफसरों की मौजूदगी में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैण्डमाइजेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को पारदर्शी, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पादित कराए जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग से तैनात किये गये सामान्य प्रेक्षकों एवं समस्त रिटर्निंग आफिसर्स की उपस्थिति में मतदान कार्मिकों के डेटा बेस का द्वितीय रैण्डमाइजेशन सम्पन्न किया गया। इस दौरान समस्त उपजिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

