सपा से रूश्दी का टिकट कटने से सदर के मुस्लिम मतदाताओं का रूझान बसपा प्रत्याशी की ओर

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बसपा में शामिल होने से रूदौली व आस-पास के बदले समीकरण

बाराबंकी। रूदौली के पूर्व विधायक रूश्दी मियां का समाजवादी पार्टी से टिकट कटने से मुस्लिम वर्ग काफी नाराज दिख रहा है। वहीं अब्बास अली जैदी उर्फ रूश्दी मियां ने बहुजन समाज पार्टी से नामांकन दाखिल करके जनपद के साथ-साथ सदर सीट के भी समीकरण बदल दी हैं। मालूम हो कि पूर्व विधायक का टिकट जाने से अयोध्या मण्डल के मुस्लिम मतदाता समाजवादी पार्टी का विरोध कर रहे हैं। वही इस बार सदर के मतदाता भी बसपा प्रत्याशी डाक्टर विवेक सिंह वर्मा को जिताने की अपील कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी में हलचल मच गई है। सदर सीट से अपनी जीत को लेकर आश्वास्त प्रत्याशी इन दिनों दिन रात भाग दौड़ करते नजर आ रहे हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बसपा में जाने से सदर में भी बदलाव की आहट साफ दिखाई दे रही है। मालूम हो कि मौजूदा समय में सपा से सुरेश यादव उर्फ धर्मराज सिंह विधायक हैं और सपा के प्रत्याशी भी हैं। सूत्रों का मानना है कि मुस्लिम मतों का बसपा की ओर जाने से सुरेश यादव के लिए इस बार सीट पर खतरे की घण्टी बजने लगी है। सदर की जनता कहती है कि जो इंसान परिवार का नहीं हुआ वह तुम्हारा कैसे हो सकता है। 25 साल की राजनीति का टिकट काटकर बरबाद कर दिया। ग्राम शुक्लाई निवासी वसीम ने रूदौली के घटनाक्रम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह आज मशहूर हो गये जो कभी काबिल न थे, और मंजिले उनको मिली जो दौड़ में कभी शामिल न थे। पीरबटावन निवासी आसिफ ने बताया कि इस बार सदर के मुसलमानों में सपा के हारने के लिए आवाज बुलंद की है और मुस्लिमों का रूझान बढ़ गया है जिससे बसपा मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। वही शहर के अन्य लोगों ने भी इस सम्बंध में तीखी प्रतिक्रियाएं देते हुए इस बार बहुजन समाज पार्टी को समर्थन करने की बात कही।
जिले की राजनीति में खास दखल रखने वाले अब्बास अली जैदी उर्फ रूश्दी मिया दो बार सपा से विधायक रहे, अब्बास अयोध्या समेत आस पास के जनपदों में मुस्लिमों के बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं, साथ ही सपा के जमीनी और वफादार नेताओं में से एक। लम्बे इंतजार के बाद सपा ने रूदौली विधान सभा सीट से पूर्व सांसद आनंद सेन का टिकट फाइनल किया तो खबर रूदौली सहित पूरे मण्डल में आग की तरफ फैल गई। श्री सेन को सपा प्रत्याशी घोषित करते ही मानो रूदौली की सियासत में तूफान आ गया सोशल मीडिया पर रूश्दी मियां के साथ हुए भितरघात को लेकर रूदौली समेत अयोध्या और आसपास के जनपदों में काफी आक्रोश दिखा। वही तमाम कार्यकर्ताओं में रूश्दी के प्रति सहानुभूति भी खूब दिखी। रूश्दी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है के नारों से पूरा वातावरण गूंज रहा था देखने से ऐसा लग रहा था मानो रूश्दी के लिए जनता खुद चुनाव लड़ने को बेताब है। रूश्दी ने बसपा से नामंकान किया तो रूदौली कस्बे में लोगों ने सपा के झण्डे उतारकर फेंकने शुरू कर दिये, लाल झण्डों की जगह नीले झण्डे से रूदौली की छते पट गई, ऐसा लग रहा था मानो रूश्दी के साथ हुए अन्याय का हिसाब चुकाने जनता खुद मैदान में उतर चुकी। श्री रूश्दी के सपा छोड़ते ही बड़ी संख्या में सपा के पदाािधकारियों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया, कई नेताओं जिनमें हयात मसूद गजाली, पूर्व ब्लाक प्रमुख निशात अली खां, ब्लाक अध्यक्ष विंध्याचल सिंह, सचिन शर्मा, तहजीब, सचिन तिवारी, वेद तिवारी समेत तमाम नेताओं ने सपा को अलविदा कह दिया और आगे बहुत से लोग इस्तीफा दंेगे। अब देखना यह है कि क्या सदर के मतदाता डाक्टर विवेक को ताज पहनायेंगे या समाजवादी पार्टी अपनी सीट बचाने में कामयाब होगी, यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!