कई ने ली समाजवादी पार्टी की सदस्यता
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बढ़ता जा रहा है जन जन का विश्वास आज पूरे उत्तर प्रदेश की जनता सपा की सरकार बनाने के लिए आतुर है। उक्त विचार सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम नोमानी ने पार्टी कार्यालय पर सपा की सदस्यता ग्रहण करने आए लोगों के बीच व्यक्त की। गुरुवार को सपा कार्यालय पर पार्टी में तमाम लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की जिलाध्यक्ष ने अल्पसंख्यक सभा का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों मनोनयन पत्र देकर फूल माला से सबका स्वागत किया। सदयस्ता ग्रहण और कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, हफीज सलमानी, शमीम चौधरी, जुनेद अहमद आदि सपाई मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

