मरीज की मौत, निजी क्लीनिक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

बदायूं। संदिग्ध परिस्थितियों में एक मरीज की निजी क्लीनिक पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिजनों ने निजी क्लीनिक के डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन व दवा देने पर मरीज की मौत का आरोप लगाकर हंगामा काटा। परिजन निजी क्लीनिक के डॉक्टर को लेकर मरीज को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन आपसी समझौते के बाद बगैर पुलिस कार्रवाई के मरीज के शव को घर ले गये है। मरीज की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चूना मंडी की है। यहां एक निजी क्लीनिक है। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरैय्या निवासी बाबूराम 38 वर्ष पुत्र रघुनंदन को रविवार सुबह सांस लेने में दिक्कत हुयी थी। परिजन उन्हें उपचार के लिये चूना मंडी स्थित निजी क्लीनिक पर लेकर आये थे। परिजनों के मुताबिक, क्लीनिक पर मौजूद डॉक्टर ने छोउन्हें एक इंजेक्शन लगाया और दो टेबलेट दी। जिससे उनकी हालत बिगड़ गयी और वह बेहोश हो गये। परिजन बाबूराम के अचेत होने पर उन्हें जिला अस्पताल लेकर आये। यहां उनके साथ क्लीनिक के डॉक्टर भी पहुंचे।
अस्पताल के डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण में बाबूराम को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन हंगामा काटने लगे। वहां मौजूद तीमारदारों ने परिजनों को किसी तरह शांत कराया। चर्चा है कि परिवार के ही कुछ लोगों ने क्लीनिक के डॉक्टर से आपसी समझौता कर लिया। इसके बाद परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के मृतक के शव को घर ले गये। परिजनों ने बताया मृतक खेतीबाड़ी करके परिवार का भारण पोषण करता था। वह अपने पीछे एक मासूम बेटी और एक मासूम बेटे को छोड़ गया है। पति की मौत से पत्नी उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है

।मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!