कवियों एव साहित्यकारो की बैठक आयोजित
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। मसौली चौराहा स्थित शिवगंगा मैरिज लॉन में कवियों एव साहित्यकारो की आयोजित बैठक में शिवगंगा साहित्य सेवा समिति का गठन कर प्राचार्य डॉ0 बलराम वर्मा को समिति का अध्यक्ष चुना गया तथा आगामी जून माह के तीसरे रविवार को होने वाली काव्यगोष्ठी को लेकर चर्चा की गयी।
रविवार को आयोजित बैठक में उपस्थित कवियों एव साहित्यकारो ने वीणा सुधाकर डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ0 बलराम वर्मा को सर्वसम्मति से समिति के प्रथम अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। इससे पूर्व
माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कवि अशोक सोनी, अम्बरीष अम्बर , अजय प्रधान , अजय गुरू , कुमार पुष्पेंद्र , आइ पी सिंह , सुनील झंझटी , दिनेश शर्मेश शर्मा , मनमोहन निगम साहिल , नागेंद्र , बी डी वर्मा , रमेश कुमार रावत सुमेरी लाल , भगवान दास श्रवण कुमार , हर्षित ,रामकिशुन सहित अन्य कवियों ने अपना सुन्दर काव्य पाठ करके मन मोह लिया। कवि गोष्ठी का संचालन रवि कुमार अवस्थी ने किया तथा जून के तीसरे रविवार को होने वाली कवि गोष्ठी की जिम्मेदारी अम्बरीष अम्बर को दी गयी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

