ज्ञानवापी व‍िवाद में मायावती ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप,बोलीं चुन-चुनकर धार्मिक स्‍थलों को बना रहे न‍िशाना

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

यू पी के वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की कोर्ट के आदेश पर वीडियोग्राफी और सर्वे का काम पूरा होने के बाद आज बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मायावती ने आरोप लगाते हुए कहा क‍ि भाजपा चुन-चुनकर धार्मिक स्‍थलों को न‍िशाना बना रही है। इससे देश का महौल बिगड़ सकता है।मायावती ने प्रेस नोट ट्वीट करते हुए कहा क‍ि, ‘देश में निरंतर बढ़ रही गरीबी बेरोजगारी वो आसमान छू रही महंगाई आदि से त्रस्त जनता का ध्यान बांटने के लिए बीजेपी व इनके सहयोगी संगठनों चुन-चुनकर व खासकर यहां के धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे हैं। यह किसी से छिपा नहीं है तथा इससे यहां कभी भी हालात बिगड़ सकते हैं।बसपा सुप्रीमो ने कहा क‍ि, ‘आजादी के बरसो बाद ज्ञानवापी, मथुरा, ताजमहल व अन्य और स्कूलों के मामलों की भी आड़ में जिस प्रकार से षड्यंत्र के तहत लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है। इससे देश मजबूत नहीं बल्कि कमजोर ही होगा। बीजेपी को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

Don`t copy text!