महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों,और उत्पीड़न होने पर अपने हक का इस्तेमाल करने की जानकारी देते हुए जागरूक किया
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बारावंकी मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा,सम्मान स्वावलंबन के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए विकास खंड बंकी की ग्राम शुक्लाई में ग्राम प्रधान के आवास पर ग्राम प्रधान पति मनोज कुमार की उपस्थिति में महिला पुलिस टीम द्वारा स्थानीय महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों,और उत्पीड़न होने पर अपने हक का इस्तेमाल करने की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
इस दौरान महिला पुलिस टीम ने महिलाओं एवम बालिकाओं से बातचीत करते हुए उन्हें महिला सुरक्षा हेतु चलाई गई हेल्प लाइन 1090,महिला हेल्प डेस्क 181,पुलिस कंट्रोल नंबर 112, व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज कुमार ग्राम प्रधान पति,सुनील कुमार पटेल सिपाही,अनामिका तिवारी महिला सिपाही,कोमल शुक्ला महिला सिपाही,हरी नाथ शुक्ला सिपाही,यूसुफ अब्दुल्ला,पम्मी देवी आशा बहु,शाहीन बानो,हसमतुल,मुन्नी,लक्ष्मी यादव,कमलेश यादव,अनिल यादव,मुकेश पाल,अमित यादव समेत कई लोग मौजूद रहे ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

