पीट पीटकर प्रेमी नवयुवक को उतारा मौत के घाट, मचा कोहराम
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
हैदरगढ, बाराबकी। पांच दिन पूर्व इन्दौर, मध्यप्रदेश से गांव लौटे एक तीस वर्षीय युवक की हत्यारो ने बीती रात लाठी डन्डो से पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बता रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। परिजनो ने चार लोगो पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियो को हिरासत मे लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है। इस घटना के बाद गांव मे सनसनी फैल गई और घर मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार सुबेहा थाना क्षेत्र के ओहरामऊ गांव निवासी दीपक यादव पुत्र हरभजन यादव पत्नी के साथ इन्दौर मे रहता था। अभी पाँच दिन पूर्व अपने गांव आया हुआ था। बुधवार को मृतक के बडे भाई दीनू के घर पर पूजा पाठ का कार्यक्रम था। सभी परिजन कार्यक्रम मे व्यस्त थे। परिजनो के मुताबिक देर रात मृतक के मोबाईल पर फोन आया था जिसके बाद वह वहाँ से चला गया था। देर रात सूचना मिली की लाठी डन्डो से पीट पीट कर हत्या कर दी गई हैं और मृतक का शव गांव निवासी किरसन के दरवाजे पर पडा हुआ है, उठाकर ले जाओ। सूचना पर मौके पर पहुचे परिजनो को भी आरोपी मारने के लिये दौड़ पड़े। चीख पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीणो घटनास्थल पर पहुच गये। जिसको देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। घटना के बाद परिजन जब तक इलाज हेतु अस्पताल ले जाते युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर जाँच पड़ताल मे जुट गई है। परिजनो ने गांव के ही किरसन, चन्दन, सुरेन्द्र व एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर कार्यवाही मे जुटी है। घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार पाडेय पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ0 वीनू सिंह ने भी घटना स्थल पर पहुचकर घटना का जायजा लिया एवं दोषियो के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वही इस घटना से आस पास के इलाको मे सनसनी फैल गई हैं।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

