जिले में कल गूजेंगी शहनाई

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम ने जानकारी देते हुए बताया है। कि उ0प्र0 सरकार द्धारा संचालित ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह‘ योजनान्तर्गत शासन द्धारा एक ही नियत तिथि 10 जून को वृहद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। तत्क्रम में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के निर्धन/गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह आयोजन हेतु जनपद बदायूँ में आज 10 जून शुक्रवार को आयोजन की तिथि नियत की गयी है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत बदायूँ क्लब, बदायूँ में जगत, सालारपुर, कादरचौक, सहसबान, दहगवां, आसफपुर, बिसौली, वजीरगंज के जोड़ों, विकास खण्ड मुख्यालय उझानी पर इस्लामनगर, अम्बियापुर, उझानी के जोड़ो, विकास खण्ड मुख्यालय दातागंज पर समरेर, दातागंज, उसांवा, म्याँऊ के जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। उन्होंने सम्बन्धित आवेदक एवं लाभार्थियों को अवगत कराया है। कि प्रातः 8 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर विवाह की तैयारियां पूर्ण करलें जिससे उन्हें समस्या उत्पन्न न हो।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!