भूमाफिया संजय सिंघला पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही, सम्पत्ति कुर्क
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। जिलाधिकारी के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने भूमाफिया व गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की अचल सम्पत्ति कुर्क कर दी। पुलिस की इस कार्यवाही से भूमाफियाओं में दहशत सी व्याप्त हो गयी है। जानकारी के अनुसार, जनपद लखनऊ के थाना गोमती नगर के मोहल्ला विजयीपुर निवासी संजय सिंह सिंघला पुत्र पुरषोत्तमदास सिंघला ने पिछले कई वर्षों से सिंघला रेजेडेंसी नामक कम्पनी बनाकर नागरिकों को प्लाट, मकान की रजिस्ट्री किये जाने तथा सम्बन्धित को कब्जा दिये जाने के बाद उसी प्लाट मकान को पुनः अपने कब्जे में लेकर भूमाफिया द्वारा कराये गये निर्माण को हटवाकर फिर से अपने कब्जे में लेने के बाद रजिस्ट्री कराये व्यक्ति को पैसा वापस न करने जैसा दर्जनो अपराध किये थे। इस सम्बन्ध में कोतवाली नगर में वर्ष-2019 में छः मुकदमें और वर्ष 2021 में दो मुकदमें धारा 420 के तहत पंजीकृत थे। कोतवाली नगर पुलिस ने संजय सिंघला पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही भी की थी। रविवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व व पुलिस टीम ने जाकर ग्राम गदिया में स्थित करीब एक करोड़ 50 लाख 40 हजार 800 रुपये की भूमि को कुर्क कर लिया। पुलिस के इस कार्यवाही के बाद से भूमाफियाओं में दहशत सी व्याप्त हो गयी है। कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि संजय सिंह सिंघला के साथ साथ अन्य भूमाफियाओं को चिन्हित किया जा चुका है। जल्द ही उनकी भी चल-अचल सम्पत्ति जब्त की जायेगी।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

