अधिकारियों की लापरवाही उजागर, पानी की किल्लत से परेशान जनता
शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053
देवा, बाराबंकी। आदर्श नगर पंचायत कस्बा देवा के मोहल्ला हुज्जाजी पूर्वी दो में पांच 6 महीने से लोगों को पानी की बहुत ही किल्लत बनी हुई है। यहां लगभग 100 से ज्यादा घरों में पानी बिल्कुल ही नहीं आ रहा है। जिससे यहां के लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां की औरतों को पानी भरने के लिए बाहर हैंड पाइप पर जाना पड़ता है ।इस मोहल्ले में वाटर सप्लाई की 2 लाइनें हैं जिसमें एक लाइन पूरी तरह से चोक हो चुकी है। लाइन चोक होने के कारण लोगों को पानी की बहुत ही दिक्कत हो रही है। इस मोहल्ले के स्थानीय लोगों ने बताया है कि पानी के इस संकट को दूर करने के लिए यहां के चेयरमैन साहबे आलम को कई बार लिखित में एप्लीकेशन दिया। लेकिन उन्होंने इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया और तो और यहां के लोगों ने ऑनलाइन कंप्लेंट भी की लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई भी सुधार नहीं किया गया। वैसे तो पूरे कस्बा देवा में पानी की बहुत ही परेशानी है। पानी की फोर्स ना होने से लोगों को पानी की होने वाली किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पानी की फोर्स ना होने से एक बाल्टी पानी भरने में काफी समय लग जाता है कई बार तो पानी ही नहीं आता है। गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति बहुत ही कम मात्रा में हो रही है। यहां एक टंकी के अलावा दूसरे टंकी अभी तक नहीं बनवाई गई है। देखा जाए तो उस टंकी की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। इस टंकी के जर्जर होने के कारण दुर्घटना होने की आशंका हर समय बनी रहती है। पूरे कस्बे में लगभग 14000 की आबादी है जो लगभग 2 पानी के मोटरों पर निर्भर है। इन्हीं दो मोटरों से पूरे कस्बा देवा में पानी की सप्लाई हो रही है। अब चूंकि देखा जाए तो दो मोटरों से पानी की आपूर्ति बहुत ही कम मात्रा में हो पा रही है। जिसके कारण यहां के लोग पानी दर दर भटक रहे है।
शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

