मार्फीन तस्कर गिरफ्तार
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली, बाराबंकी। सफदरगंज थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर छापा मार करके तीन तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से स्मैक और अवैध मार्फीन बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तस्करों को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह थाना प्रभारी सफदरगंज अभिषेक तिवारी को मुखबिर ने सूचना दी कि दो तस्कर मार्फीन लेकर उसको बेचने जा रहे हैं। इसी सूचना पर थाना प्रभारी ने अपने सहयोगियों के साथ छापा मारकर लखनऊ अयोध्या हाइवे के निकट कोतवाली नगर के खजूर गांव निवासी धर्मेन्द्र पुत्र शत्रोहन व मसौली थाना के ग्राम शहावपुर निवासी मुकेश पुत्र श्यामलाल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से पुलिस ने 230 ग्राम अवैध मार्फीन और एक बाइक बरामद की। वहीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर थाना सतरिख क्षेत्र के ग्राम सरैंया निवासी सत्येन्द्र कुमार वर्मा पुत्र फतेह बहादुर वर्मा को गिरफ्तार कर उसके पास से 70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज करके तीनों तस्करों को जेल भेज दिया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

